
राष्ट्रीय पर्व पर अश्लीलता: हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता की शर्मनाक हरकत?
मुंगेली : जहां पूरा देश 76वें गणतंत्र दिवस और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा था, वहीं छत्तीसगढ़ के ब्लॉक लोरमी जिला मुंगेली के प्रसिद्ध रामहेपुर (N.) हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान व्याख्याता स्वारथ लाल जायसवाल ने नन्हीं छात्राओं के बीच अश्लीलता परोसकर शिक्षक की गरिमा को तार-तार कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह व्याख्याता पहले भी छात्रों से दुर्व्यवहार कर चुका है।





बच्चों को गाली देना, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना, महंगे ब्रांड्स का दिखावा कर उनका मनोबल तोड़ना, समय पर विद्यालय न आना और पढ़ाने की जगह सोना उसकी आम आदतें हैं।इस घटना से विद्यालय प्रशासन की लापरवाही भी उजागर होती है। सवाल उठता है कि आखिर प्राचार्य की क्या भूमिका है? क्या विद्यालय में अनुशासन और नैतिकता का कोई महत्व नहीं बचा?