
फ्री स्पा के नाम पर युवक ने जर्मनी व कनाडा से भारत घूमने आई 2 लड़कियों के साथ ऐसी हरकत किया की पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा
उत्तराखंड: ऋषिकेश मे स्थित हिमालयन योग स्पा सेंटर मे जर्मनी व कनाडा से भारत घूमने आई 2 लड़कियों के साथ अश्लीलता हुई। फ्री स्पा के नाम पर युवक दोनों लड़कियों को स्पा सेंटर मे ले गया। मसाज के दौरान बबलू नाम के युवक ने लड़कियों के शरीर को गलत तरीके से टच किया। युवक ने अर्धनग्न होकर लड़कियों को खूब परेशान किया। जिसके बाद अब उत्तराखंड पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी बबलू को अरेस्ट कर लिया है।

