Home Breaking भाभी से दुष्कर्म के आरोप में पांच महीने बाद जमानत पर जेल...

भाभी से दुष्कर्म के आरोप में पांच महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए देवर ने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया,शोर मचाने पर जिंदा जला दिया

190
0



भाभी से दुष्कर्म के आरोप में पांच महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए देवर ने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया,शोर मचाने पर जिंदा जला दिया

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP मे उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में भाभी से दुष्कर्म के आरोप में पांच महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए देवर रोहित (24) ने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया गया । फिर बेहोशी की हालत में भाभी (दुष्कर्म पीड़िता) को खींचकर पुआल के ढेर में फेंककर जिंदा जला दिया। मृतका के नौ साल के बेटे के शोर मचाने पर हत्यारोपी भाग निकला।पुलिस ने गांव से 10 किलोमीटर दूर घेराबंदी की तो आरोपी रोहित ने तमंचे से फायर किया। मुठभेड़ में बाएं पैर में छर्रे लगे हैं। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 30 साल की महिला सोमवार रात दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। पति लखनऊ के एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। रात करीब 10 बजे पास के मकान में रहने वाला देवर भाभी के घर पहुंचा और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। हरीश चंद ने अपनी पत्नि की हत्या की FIR भाई रोहित के खिलाफ कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here