Home Breaking वनबंधु परिषद् एकल अभियान के राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री...

वनबंधु परिषद् एकल अभियान के राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

106
0



रायपुर छत्तीसगढ़: वनबंधु परिषद एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता राजनांदगांव में संपन्न हुई जहां 32 विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ी को फरवरी माह में भुनेश्वर (ओडिशा)में छत्तीसगढ़ राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताता की प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कु. टिकेश्वरी साहू का मुख्यमंत्री साय सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशेष सम्मान किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री घनश्याम मुंदडा, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया,उपाध्यक्ष अनीता खंडेवाल ,महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया,प्रकल्प प्रभारी अनिल डागा रायपुर चेप्टर के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here