
नगर पालिका के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही, भ्रष्टाचार मामलें में 5 अधिकारी-कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई
डोंगरगढ़ (राजनांदगांव) : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर पालिका में भ्रष्टाचारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे भ्रष्टाचार मामलें में 5 अधिकारी-कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।बतादे की साल 2022 से 2024 के बीच नगर पालिका डोंगरगढ़ में हुए विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप था। जिसके बाद अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ जांच की गई। प्रारंभिक जांच में 5 अधिकारी-कर्मचारी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों में लंबे समय से अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद अब प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।वही निलंबन कार्यवाही में सीएमओ यमन देवांगन, सीएमओ प्रमोद शुक्ला, उप अभियंता किशोर ठाकुर एवं रितेश स्थापक तथा लेखापाल दीपा भिवगड़े की गयी है।




