Home Breaking ससुराल में विवाहिता की मिली फांसी लगी लाश, पैर टिके थे जमीन...

ससुराल में विवाहिता की मिली फांसी लगी लाश, पैर टिके थे जमीन पर, ससुराल जनों पर हत्या की FIR दर्ज

140
0



ससुराल में विवाहिता की मिली फांसी लगी लाश, पैर टिके थे जमीन पर.. ससुराल जनों पर हत्या की FIR दर्ज

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP में आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के मई गांव में घर में विवाहिता अनीता देवी (24) का खून से सना शव फंदे से लटका मिला। पैर जमीन पर टिके हुए थे..  युवती के पिता ने ससुराल जनों पर हत्या की FIR दर्ज कराई हैं।पुलिस हत्या व आत्महत्या एंगल दोनों में जाँच कर रही हैं।

फतेहाबाद के नागर गांव के अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2017 को बेटी अनीता की शादी मई गांव के बबलू उर्फ ब्रजेश से की थी। दो बच्चे आदित्य (4) और अदिति (2) हैं। पहली दिसंबर को पंचायत के बाद ससुरालजन अनीता को मई गांव लाए थे। आने के बाद पति व अन्य ससुराल जनों ने उसकी पिटाई की। फोन कॉल पर पिटाई से अनीता की चीखें सुनाई दे रही थीं। मायके वाले पहुंचे तो घर के अंदर खून से सना अनीता का शव फंदे से लटका था। मृतका के पैर जमीन पर थे। मायके वालो ने इस वारदात को हत्या बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here