Home Breaking झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई सीमित डॉक्टरों तक सिमटगई,शासन के निर्देश की बस...

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई सीमित डॉक्टरों तक सिमटगई,शासन के निर्देश की बस हुई खानापूर्ति

144
0



झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई सीमित डॉक्टरों तक सिमटगई,शासन के निर्देश की बस हुई खानापूर्ति

मध्य प्रदेश शासन की निर्देश के बाद जिले में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गए हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले की तहसीलों में भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा रही है और क्लिनिक सील किए जा रहे हैं। लेकिन यह कार्रवाई सिर्फ छोटे-मोटे झोलाछाप डॉक्टर तक ही सिमट गई, लंबे समय से अपनी जड़े बनाकर ईलाज के नाम पर व्यापार कर रहे झोलाछाप डॉक्टर अभी भी बेखोप होकर कर रहे क्लीनिक का संचालन।

मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 15 जुलाई को आदेश जारी कर झोलाछप डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत आज बुधवार को आगर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय पर घूम घूम कर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छोटे-मोटे झोलाछाप डॉक्टर पर ही कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लंबे समय से अपनी जड़े बनाकर इलाज के नाम पर व्यापार कर रहे बड़े व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश में सिर्फ झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है, बड़े स्तर पर क्लीनिक का संचालन कर है झोलाछाप डॉक्टर तो राजनेतिक दबाव बनाकर बच रहे हैं, कई झोलाछाप डॉक्टर पर तो लंबे समय से जांच भी चल रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है जिनके क्लिनिक सील किए गए हैं वह महज कुछ ही समय बाद वापस से संचालित होने लग जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here