Home Breaking ह्रदय विदरक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार,अपनी...

ह्रदय विदरक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार,अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए 18 गौ वंशो को उतारा था मौत के घाट

252
0



तिल्दा नेवरा : कल ग्राम किरना में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई थी जिसमे एक अज्ञात वाहन के द्वारा 18 गौ वंशो को ठोकर मारकर मौत के घाट उतारा गया था घटना में बाद ग्रामीण जानो ने चक्का जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ घंटो तक नारे बाजी किए थे जिसके बाद मौके पर मौजूद आला अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्का जाम को समापत किया गया आप को बता दे की पूरी घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ड्राइवर मनोज कुमार साहू अपने वाहन क्रमांक CG 04 EK 3195 ट्रक, 16 चक्का को लेकर रायपुर से श्री सीमेंट प्लांट जा रहा था तभी रात्रि में ग्राम किरना के सामने रोड पर बैठे हुए कृषि गोवंशों को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे 15 कृषि गोवंशों की मृत्यु हो गई तथा तीन गोवंश घायल हो गए, घायल गोवंशों का उपचार कराया गया मामले cctv फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक को हथबंद से पकड़ा गया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी – मनोज कुमार साहू शेषमन साहू उम्र 30 वर्ष – सिंगरौली मध्य प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here