तिल्दा नेवरा:छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ताराशिव , जनपद पंचायत तिल्दा ,जिला रायपुर अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा रीपा में कार्यरत उद्यमियों व हितग्राहियों को श्रम विभाग से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने व जोखिम से बचाने श्रम कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने कैम्प का आयोजन दिनाँक 14 /09/23 रीपा ताराशिव में किया गया , जिसमे 34 उद्यमियो का श्रम कार्ड बनाया गया ! रीपा ताराशिव में वर्तमान में संचालित सिलाई यूनिट में आस पास की 50 महिलाए रोज आकर सिलाई का कार्य करती है शिविर में एन आर एल एम तिल्दा से आनंद भारद्वाज , निशा मैडम , रितु वर्मा , सरपंच मनीष वर्मा , सचिव मंथरा पाल , उर्मिला वर्मा रोजगार सहायक सहयोग करने उपस्थित रहे।










