Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में तीजा पोरा पर्व पर बड़ी संख्या में CSIDC अध्यक्ष साय...

छत्तीसगढ़ में तीजा पोरा पर्व पर बड़ी संख्या में CSIDC अध्यक्ष साय के निवास पहुंची महिलाएं,हाथों से बनाई राखी भी पहनाई…. देखिए तस्वीरें

121
0



रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज बड़े धूमधाम से तीजा पोरा का पर्व मनाया जा रहा है। सीएम हाउस में आज तीजा पोरा पर्व में महिलाओं के लिए आयोजन किया गया है। इस बीच आज बड़ी संख्या में महिलाएं CSIDC अध्यक्ष डॉ नंदकुमार साय के निवास देवेन्द्र नगर में पहुंची और और तीजा पर्व धूम धाम से मनाया गया।

तीजा पोरा पर्व के बीच कुछ महिलाओं ने डॉ. नंद कुमार साय को अपने हाथों से बनाई राखी भी पहनाई। नंद कुमार साय ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि अखंड सुहाग की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं 18 सितंबर सोमवार को व्रत रखकर तीजा पर्व मनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here