रायपुर:इस वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व 2 दिन का मनाया जाएगा 30 अगस्त और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन का यह पावन पर्व मनाया जाएगा।कांग्रेस पार्टी की युवा नेता,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी, धरशीवा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार भावेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को इस रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दिए।
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी भावेश बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। इस पावन पर्व की समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

बघेल ने बताया कि भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह के मजबूत बंधन का प्रतीक यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है। भावेश ने कहा कि प्रदेश की सभी बड़ी बहनों को प्रणाम और छोटों को आशीर्वाद।






