Home Breaking जे.बी. विद्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन...

जे.बी. विद्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आकर्षक मनमोहक प्रस्तुति…..देखिए तस्वीरें

239
0



तिल्दा नेवरा जे. बी. विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ITBP कमांडेंट अविरत पांडे, प्रबंधक श्रीकांत अग्रवाल एवं श्रिया अग्रवाल, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता ऐरी, जे. बी. पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रमोदा परीदा द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं छात्र – छात्राओ द्वारा परेड के पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा की धुन के साथ शानदार मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा आठवीं की छात्रा अनुष्का जैना द्वारा मातृ भाषा संस्कृत भाषण से की गई, जिससे वातावरण देशभक्ति भावना से ओत प्रोत हो गया। कक्षा 3री के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके संदेश को ” इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्हाल के … ” गीत के साथ प्रस्तुत किया । बच्चों द्वारा कविता, भाषण, नाटक, योग नृत्य आदि पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। योग के जनक शिव को समर्पित योग नृत्य द्वारा छात्रों ने अपनी लचीले शरीर एवं कठिन योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। राजकीय गीत अरपा पैरी के धार… की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सभी ने खड़े होकर राज्य गीत के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक द्वारा नव नियुक्त छात्र कैबिनेट के सदस्यों को पद प्रभार प्रदान किया गया। शाला नायक महकप्रीत सिंह, शाला नायिका पलक अग्रवाल, खेल नायक गुंजन वर्मा, अनुशासन नायक विवेक लखवानी तथा चार दलों के छात्र नायक नायिकाओं नील खुबचंदानी , शिफा मरीशा, मान्या रोहरा ,चैतन्य शर्मा को शपथ ग्रहण के साथ उनको जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा उनका निर्वाह करने के लिए प्रेरणा दी गई।

मुख्य अतिथि अविरत पांडे डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी ने विद्यार्थियों की लगन, समर्पण, टीम वर्क और अनुशासन की भावना की सराहना की। उन्होंने फौजियों के वास्तविक कठिन जीवन के बारे में बताया। उन्होंने हमारे समाज के भीतर एकता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और देश में प्रगति और सद्भाव लाने के लिए एकजुट होकर खड़े होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षकों की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों के अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने छात्र जीवन में खेल, योग, शारीरिक श्रम को महत्वपूर्ण बताया एवं वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। सभी दलों ने प्लास्टिक, पुराने अखबार एवं बेकार सामग्री का पुनःनवीनीकरण कर भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के मॉडल बनाए थे। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की।

उन्होंने डिजिटल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग की सलाह दी और छात्रों को वृक्षारोपण अभियान शिविर में आमंत्रित किया। उन्होंने अपने संदेश में उज्जवल भविष्य के लिए एकता, योजना और जिम्मेदारी पर जोर दिया जिसने उपस्थित सभी लोगों को बेहतर कल के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने हमें भी अपने देश की रक्षा के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधक श्रीकांत अग्रवाल ने खेल के प्रति बच्चों के रुझान को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने शिक्षा एवं संस्कार के साथ समाज निसान की बात कही। उन्होंने दैनिक योग का अभ्यास करने एवं समय मैनेजमेंट के लिए सभी को प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने अपने शिक्षकों का सम्मान करने, कृतज्ञता और प्रशंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने, सामंजस्यपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से सीखने का माहौल तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं छात्रों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here