Home Breaking किसानों की बढ़ती चिंता को देखते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल ने...

किसानों की बढ़ती चिंता को देखते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार से किए मांग…. पढ़िए पूरी ख़बर

180
0



बलोदा बाजार _ बारिश की अपर्याप्ता को देखते हुए बलौदा बाजार विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है। कि जल्द से जल्द पण्डित रविशंकर शुक्ल जलाशय (गंगरेल बांध) से पानी खेतों तक पहुंचाया जाए । बारिश नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई है। बारिश नहीं होने के कारण किसान भाई काफी चिंतित हैं। बारिश की कमी के कारण किसानों के खेतों में दरार पड़ गए हैं ।जिससे अकाल की काली छाया मंडराने लगी है ।श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने छत्तिसगढ सरकार से मांग की है की तत्काल गंगरेल बांध से पानी किसानों के खेत तक पहुंचाया जाए ।अगर गंगरेल बांध से पानी पहुंचाने में विलंब होता है, तो ऐसी स्थिति में किसानों को भारी नुकसान होगी। जिसके लिए छत्तिसगढ की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here