दामाद ने ससुर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास,गंभीर हालत में लाए अस्पताल
छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा गांव निवासी पहलवान पिता महाराज लोधी उम्र 45 वर्ष को गंभीर हालत में कुछ लोग बकस्वाहा अस्पताल लाए जो अधजली हालत में थे डाक्टर मानसी काले ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया और प्रथामिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया।
वही घायल पहलवान लोधी ने आरोप लगाते हुए बताया की उनकी लड़की की शादी गढ़ी सेमरा हुई थी और आज वो वही उनके घर गए थें जहां दामाद सहित 4 लोग छुट्टन लोधी अन्नतू लोधी अखिलेश लोधी एक अन्य ने मिलकर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया, आरोपों पर पुलिस ने जांच शुरू करदी और पुलिस ने कहां हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे है वही प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है वही अखिलेश लोधी ने बताया की आज सुबह हम लोग घर पर नहीं थे तब नशे की हालात में पहलवान लोधी आया और मेरे घर के सामने उल्टा सीधा बोलने लगा घर पर सिर्फ महिलाएं थी उन्होंने कुछ नही कहां उसके बाद उन्होंने पेट्रोल की बॉटल निकाली और खुद को आग लगा ली गांव वालो ने देखा तो उसे बकस्वाहा स्वस्थ्य केन्द्र लाए वही मेरा उनकी बेटी मेरी पत्नी से विवाद चल रहा था क्योंकि उनका चरित्र ठीक नही था इसलिए में उनको नही रखता, हमे और मेरे परिजनों को फसाया जा रहा है।






