तिल्दा । श्री कावड़ शिवमहापुराण ,कथा वाचक परम पूज्य प्रदीप मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है ।प्रदीप मिश्रा के द्वारा भगवान शिव जी चढ़ने वाले बेल पत्र के बारे में आम जनमानस को इसकी महत्व पूर्ण जानकारी देते हुए बताया की शिव लिंग पर चढ़े बेल पत्र का सेवन करने से कई प्रकार के रोगों को दूर किया जा सकता है।इसकी सम्पूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने बताया बेल पत्र एक बहुत बड़ी औषधि है । इसे प्रत्येक घरों में होना चाहिए। बेल पत्र कि महत्ता को समझते हुए सेवा सुगंधम सामाजिक जन कल्याण समिति द्वारा शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम छत्तीसगढ़ के सौजन्य से कथा स्थल पर तीन ट्रक बेल का पौधा जो करीब 5 हजार 1 सौ था, कथा सुनने आए श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर मंगवाया गया था ।

जिसे बिल्व तरु प्रसादम स्वरूप बेल पौधे का वितरण शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम,टिकेंद्र उपाध्याय संस्थापक सेवा सुगंधम, एवं राम खिलावन शर्मा , निखिल मांडले , अंशुल केसरवानी,सृजन सोनी ,तरुण अग्रवाल, गोविंदा यदु , के द्वारा किया गया ।शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावन मास में तिल्दा के पावन भूमि पर शिवमहापुराण कथा होने से यह धरती धन्य हो गई । साथ ही आयोजक घनश्याम अग्रवाल एवं उसके पूरे परिवार को उन्होंने बधाई दी । कार्यक्रम को सफल बनाने सैकड़ों की संख्या में सेवा दे रहे सभी सेवाधारियो एवं पुलिस विभाग के सभी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी ।

सेवा सुगन्धम से अनामिका विनोद जाधव, गोलू संदीप,लखेश्वर,टिकेश्वर,हेमंत,रामकृष्ण,राहुल,नागेश्वर का योगदान सराहनीय रहा जिन्होंने वितरण स्थल पर आ रहे सभी शिव भक्तों को उनके पास जाकर बेल के पौधे दिए। बेल का पौधा प्रसाद स्वरूप प्राप्त करते हुए भक्त जनों ने इस पुनीत कार्य हेतु आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






