ब्रेकिंग:करेली पुलिस ने एक अंतर राज्य चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ते हुए जानकारी दी है कि आरोपी बेहद शातिर है समय समय पर अपना भेष भी बदलता है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चोर गिरोह महाराष्ट्र उड़ीसा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पकड़ा गया आरोपी पहले मोटरसाइकिल चोरी करता था और फिर उसी मोटरसाइकिल से रेकी करता था और सुनसान जगह में खड़े बड़े वाहन चुरा लेता था। चोरी किए गए बड़े वाहनों को पार्ट्स में तब्दील करता और कबाड़ियों को बेच देता था। एक ट्रक आरोपी ने करेली से भी चुराया था और उसके टायर बैतूल में अपने 1 साथी को बेच दिए और ट्रक में पुराने टायर डालें फिर ट्रक को इंदौर के एक कबाड़ि को बेच दिया करेली पुलिस ने ट्रक से निकले टायर ट्रक के इंजन सहित अन्य पार्ट्स को ऑटो में भरकर करेली थाने में लाकर जप्त कर लिए हैं और आरोपी को जेल भेज दिया है।






