ब्रेकिंग मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दलित दूल्हे के द्वारा गांव में राछ निकालना भारी पड़ गया जहां देश आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है वही मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दलित को लेकर अभी भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
बुंदेलखंड के छतरपुर जिले अंतर्गत आने वाले बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई गांव का मामला है जहां एक दलित दूल्हे के द्वारा घोड़े पर बैठकर के गांव में राछ निकाली जा रही थी उसी दौरान बारातियों पर पथराव कर दिया गया जिसके बाद पुलिस को जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिस पर भी पथराव हुआ तो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने फरियादी बनकर के 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसमे 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की है तो 30 अन्य लोगों पर भी मामला पंजीबद्ध किया गया है
वही दूल्हा रितेश अहिरवार का विवाह था और जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल की सुरक्षा के साथ में बारात रवाना हुई, और पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट बलवा हरिजन एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।






