Home Breaking BIG BREAKING NEWS | केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला – चलती...

BIG BREAKING NEWS | केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला – चलती ट्रक का पहिया टूटा, बाल बाल बचा ट्रक चालक

182
0



नीरज उपाध्याय | केशकाल

केशकाल:- एनएच 30 केशकाल घाट के मोड़ क्रमांक 8 में शुक्रवार रात एक बार फिर ट्रक खराब होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हुई है। उक्त ट्रक लोहा गिट्टी लोड कर के जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी घाटी के मोड़ क्रमांक में उतरते वक्त ट्रक का दाहिना पहिया टूट गया। गनीमत रही कि ट्रक धीमी गति से मुड़ रही थी। यदि ट्रक तेज रफ्तार में होती तो पहिया टूटने से वह खाई में भी गिर सकती थी। चूंकि उक्त ट्रक सड़क के बीच मे खराब हुई है ऐसे में किनारे से निकल रही ट्रकों व बसों को काफी कठिनाई हो रही है। उक्त मोड़ में मुड़ने के लिए स्थान काफी कम है। इसलिए वाहन चालक की जरा सी चूक होने पर वाहन खाई में भी गिर सकता है। हालांकि हाइवे पेट्रोलिंग व थाना पेट्रोलिंग पुलिस की टीम एक ओर से सावधानीपूर्वक वाहनों को पार करवा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here