Home Breaking TILDA: ग्राम पंचायत छतोद में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, उपसरपंच समेत...

TILDA: ग्राम पंचायत छतोद में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, उपसरपंच समेत सभी 15 पंचों ने SDM कार्यालय में सौंपा

13
0



तिल्दा नेवरा: ग्राम पंचायत छतोद में सरपंच ओम प्रकाश ध्रुव के खिलाफ राजनीतिक और प्रशासनिक विरोध तेज हो गया है। पंचायत के सभी 15 वार्डों के पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। उपसरपंच सहित सभी 15 पंच आज SDM कार्यालय पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपना आवेदन सौंपा।पंचों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, सरपंच ओम प्रकाश ध्रुव पर पंचायत में शराब के नशे में आने, पंचायत के आय-व्यय एवं वित्तीय लेन-देन का हिसाब नहीं देने, अपने पद के दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने तथा पंचों के साथ दुर्व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पंचों का कहना है कि सरपंच के इस कथित व्यवहार और कार्यप्रणाली से वे लंबे समय से असंतुष्ट हैं। पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता की कमी और पंचों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार के चलते सभी 15 पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत छतोद में कुल 15 वार्ड हैं और सभी 15 वार्डों के पंच इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में एकजुट नजर आए हैं। अब आगे प्रशासनिक प्रक्रिया और अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और अविश्वास प्रस्ताव पर क्या निर्णय सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here