Home Breaking 25 साल से मानदेय की आस! पशुधन मित्र संघ ने भाजपा प्रदेश...

25 साल से मानदेय की आस! पशुधन मित्र संघ ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव से की मुलाकात

13
0



रायपुर छत्तीसगढ़: छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले छग पशुधन मित्र संघ ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी एवं हिन्दू जन जागृति समिति के छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री सुनील घनवट जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप जूदेव जी से उनके निवास पर मुलाकात किया गया और माननीय जूदेव जी को बताया गया कि विगत 25 वर्षों से पशुधन विकास विभाग में कार्यरत आधारित मानदेय पर कार्य चल रहा है पर अभी तक एक निश्चित मासिक मानदेय भी नहीं मिल पा रहा है आज हम सभी विभाग का सहयोग करते आ रहे है पर अभी तक कई सरकार आया पर किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। संघ के सचिव पुष्पकांत शर्मा जी ने भी बताया कि विभाग के सभी प्रकार की कार्य जिनमें कृत्रिम गर्भाधान बधियाकरन टीकाकरण (गाय भेस बकरी) में पशुओं का सर्वे पशु चिकित्सा शिविर इत्यादि का कार्य होता है । संघ के प्रमुख सलाहकार युवराज चौधरी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं जी से भी लगातार संघ ने मुलाकात किया और आश्वासन ही मिल पा रहा है हम सभी इस सरकार पर बहुत ज्यादा उम्मीद है कि हमारी मांग को पूर्ण करे । संघ के ही धर्मेश अटनागर जी एवं भूषण देवांगन जी ने बताया कि आज हम लगातार गौ माता की सेवा करते आ रहे हैं यहां तक करोना के समय में हम सभी गौ माता की सेवा किए हैं। हिंदू जन जागृति समिति छग एवं महाराष्ट्र के प्रमुख संगठक श्री सुनील घनवट जी ने भी कहा कि जिस तरह से इन गौ सेवकों की सेवा है उसे सरकार इनकी मांगों को प्राथमिकता दे और जल्द से जल्द पूरा करे साथ ही कहा कि इस छग पशुधन मित्र संघ के साथ हमारी हिन्दू जन जागृति हमेशा सहयोग करेगी । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप जूदेव जी ने गंभीरता पूर्वक सभी की बात को सुना और कहा कि वास्तव में जिस तरह से इन सभी का कार्य है उसे इस सरकार पर प्रमुखता से रखा जाएगा साथ ही दीपावली के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी से संघ के साथ बैठक किया जाएगा और गौमाता के इन सभी सेवकों को उनकी मांग जिनमें एक निश्चित मासिक मानदेय को रखा जाएगा ताकि बहुत जल्द सभी को न्याय मिले । आए हुए सभी ने माननीय जूदेव जी का आभार व्यक्त किया गया और अपनी मांग पत्र को दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here