तिल्दा-नेवरा: नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम कोहका बस्ती महामाया चौक में नवयुवक दुर्गा उत्सव सेवा समिति द्वारा नौ विशेष स्वरूपों वाली दुर्गा माताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। समिति के युवाओं की कड़ी मेहनत, श्रद्धा और भक्ति ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया है। गांव में चारों ओर उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है।
नौ देवियों के अलग-अलग स्वरूप बने आकर्षण का केंद्रकोहका में स्थापित नौ देवियों के अलग-अलग स्वरूपों के साथ बजरंगबली एवं लंगुरिया के दर्शन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल बना हुआ है। आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
युवाओं की मेहनत और भक्ति की हो रही सराहनानवयुवक दुर्गा उत्सव सेवा समिति के आयोजकों ने बताया कि रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में लगभग चार से पांच स्थानों पर ही नौ देवियों के स्वरूपों की स्थापना की गई है। ऐसे में कोहका में आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बना हुआ है।
सेवा मंडलियों को दी जाएगी सहयोग राशिसमिति के आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सेवा करने के लिए आने वाली सभी सेवा मंडलियों को समिति की ओर से उचित सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।कोहका में नवरात्रि का यह आयोजन आस्था, एकता और युवाओं की मेहनत का अनूठा उदाहरण बन रहा है। आयोजकों के द्वारा बताया गया कि माता जी की मूर्ति विसर्जन में भव्य डीजे और सांग पार्टी भी शामिल होंगे।







