Home Breaking गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान,...

गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान, मुस्लिम युवाओं से की खास अपील

20
0



रायपुर: गरबा आयोजन को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गरबा में शामिल होने से पहले संबंधित समिति से अनुमति ली जाए।उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक यदि गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा, तिलक और कलावा जैसी आयोजन की परंपराओं का पालन करें। साथ ही उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपनी मां और बेटियों के साथ ही गरबा में शामिल होने की अपील की।डॉ. सलीम राज ने यह भी कहा कि मुस्लिम युवक दूसरे समाज की महिलाओं के साथ गरबा में शामिल न हों। उन्होंने गरबा आयोजनों में छेड़छाड़ और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दिए जाने का दावा करते हुए नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।गरबा को लेकर दिए गए इस बयान से रायपुर में चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here