तिल्दा-नेवरा: शिक्षक दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाई। साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, अनजान APK फाइल और संदिग्ध लिंक से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक, APK फाइल और संदिग्ध वीडियो कॉल से भी सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही मोबाइल एप केवल अधिकृत Play Store/App Store से ही डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी। विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवारजनों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ रहा मौजूदकार्यक्रम में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित थाना तिल्दा-नेवरा का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन “साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा” के संदेश के साथ हुआ।







