Home Breaking युवती के घर जबरन घुसकर अश्लील हरकत का आरोप, विरोध करने पर...

युवती के घर जबरन घुसकर अश्लील हरकत का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

5
0



तिल्दा-नेवरा: युवती के घर में जबरन प्रवेश कर उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के मामले में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी होमेश गिरी गोस्वामी उर्फ होमू को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जबरन उसके घर में घुसा और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।प्रार्थिया की शिकायत पर थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 370/2026 के तहत धारा 331(3), 296, 74, 115(2), 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस की त्वरित कार्रवाईतिल्दा-नेवरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी होमेश गिरी गोस्वामी उर्फ होमू, पिता उमेश गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, शिक्षक कॉलोनी, तिल्दा को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here