रायपुर/आरंग: आबकारी वृत्त आरंग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समोदा से चापरिड मार्ग पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 100 पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 18.00 बल्क लीटर और बाजार कीमत करीब ₹10,000 बताई गई है। मामले में रमेश कुमार टंडन (22 वर्ष) और आकाश बंजारे (24 वर्ष) को आरोपी बनाया गया है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है, भी जब्त की गई। आबकारी विभाग के अनुसार प्रकरण धारा 34(2) के तहत कायम किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 03 छापे किए गए, जिनमें 02 तलाशी खाली रही और 01 प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका विवेचक प्रीति कुशवाहा (आबकारी उप निरीक्षक) के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक कृष्ण कुमार गढ़वाल, झरना साहू एवं दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







