Home Breaking आबकारी विभाग की तिल्दा में कार्रवाई: नाबालिग के कब्जे से 38 पाव...

आबकारी विभाग की तिल्दा में कार्रवाई: नाबालिग के कब्जे से 38 पाव अवैध शराब जब्त, मामला दर्ज

16
0
Oplus_16908288



तिल्दा नेवरा: आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 05, ग्राम छपोरा, थाना तिल्दा क्षेत्र में एक नाबालिग अपचारी बालक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान रिश्तेदार के रिहायशी मकान की बाड़ी से 38 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले), कुल 6.84 बल्क लीटर शराब बरामद कर जब्त की गई।यह कार्रवाई 26 अगस्त 2026 को सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर डॉ. प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।आबकारी विभाग के अनुसार, अपचारी बालक प्रदीप कोसले पिता गोकुल कोसले के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर कार्रवाई की गई।प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, अमिताभ ध्रुव एवं वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Oplus_16908288

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here