तिल्दा नेवरा: रायपुर जिले की प्रमुख तिल्दा नेवरा नगर पालिका सहित प्रदेश की 53 नगर पालिकाओं के विकास के लिए कुल ₹3.93 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।पहली किस्त हुई जारी छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के रूप में कुल ₹9.44 करोड़ की एल्डरमैन निधि रिलीज की है।एल्डरमैन की पावर बढ़ी रायपुर और अन्य निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद अब धरातल पर काम करने की बारी आ गई है सभी विकास कार्य अब एल्डरमैन की अनुशंसा (सिफारिश) पर किए जाएंगे।निधियों का पूरा वर्गीकरण:53 नगर पालिकाओं (तिल्दा नेवरा सहित) को: ₹3.93 करोड़ जारी।10 नगर निगमों को ₹2.07 करोड़ जारी।102 नगर पंचायतों को ₹3.44 करोड़ 25 हजार जारी।डिप्टी सीएम का सख्त निर्देश उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी निकायों को इस राशि का पूरी पारदर्शिता के साथ सदुपयोग करने के कड़े निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।






