Home Breaking रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में छाई रौनक, इस बार नई वैरायटी की...

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में छाई रौनक, इस बार नई वैरायटी की राखियों ने जीता लोगों का दिल

13
0



हिरमी – रावन : भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही हिरमी नगर के बाजारों में खासी चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है। त्यौहार को लेकर विशेषकर बच्चों में भारी उत्साह है। शहर के मुख्य बाजारों में तरह-तरह की राखियों की दुकानें सज चुकी हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय रक्षाबंधन कलेक्शन दुकानदार ललितकुमार साहू बता रहा था इस साल राखियों की मांग में जबर्दस्त उछाल आया है और ग्राहक नई-नई वैरायटी को काफी पसंद कर रहे हैं। बाजार की मुख्य विशेषताएं और नई वैरायटी बाजार में बच्चों के लिए स्पाइडर-मैन, डोरेमोन, छोटा भीम और एवेंजर्स जैसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां उपलब्ध हैं इसके अलावा म्यूजिकल और एलईडी लाइट वाली राखियां बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बड़े-बुजुर्गों और युवाओं के लिए कुंदन, जरी, मोती, ब्रेसलेट और धातु (मेटल) से बनी राखियों की विशाल रेंज बाजार में मौजूद है। पर्यावरण के प्रति जागरूक लोग इस बार पौधे वाले बीज (सीड राखियां) और हैंडमेड धागों से बनी राखियों को तरजीह दे रहे हैं। टाकेश्वरी साहू बताई इस बार हमने त्योहार की तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी थी। हम कई अलग-अलग वैरायटी और नए डिजाइनों की राखियां लेकर आए हैं। लोग सामान्य धागों के बजाय फैंसी और यूनिक राखियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बिक्री बहुत अच्छी हो रही है और ग्राहकों का रिस्पॉन्स भी शानदार है।”त्यौहार के इस माहौल ने हिरमी नगर के बाजारों को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया है। दुकानों पर बढ़ती भीड़ और बच्चों के चेहरों की मुस्कान यह बयां कर रही है कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व हिरमी में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here