तिल्दा नेवरा : समीपस्थ ग्राम ताराशिव में 27जुलाई सोमवार को माता पहुंचनी जुडवास पर्व शीतला मंदिर में श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि शीतला माता विभिन्न रोगों जैसे गलवा माता,बेमची, अगिया, खुरहा चपका, आलस माता, सेंदरी आदि से छुटकारा दिलाती है। लोगों की मान्यता है कि 21 बहनों के प्रताप इस दिन देखने को मिलता है। आषाढ़ माह के विशेष दिन भोग परसादी, फल, फूल शांति भाव के संग समर्पित करके माता देवाला में शीतला शांति पर्व के रूप में उत्साह पूर्वक गांव परिवार माता पहुंचनी का पर्व मनाते हैं। इस दिन देवी शीतला को प्रसन्न और रोग मुक्ति के लिए जुड़वासा पूजा हर्षोल्लास से मनाई जाती है। उल्लेखनीय हैं की छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव में शीतला माता का मंदिर होता है। मान्यता के अनुसार इसे गांव में सुख शांति और समस्त रोगों के निवारण का प्रतीक माना जाता है। इस पूजा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मनीष कुमार वर्मा (सरपंच प्रतिनिधि) हेमंत कुमार वर्मा (उप सरपंच) कार्तिक राम साहू, खम्मन लाल साहू, तुलाराम वर्मा (गुरुजी) रूपेंद्र नायक, संतोष नायक, केसरी साहू, जेठू राम धीवर (बैगा), देवानंद वर्मा, सागर वर्मा, तोषन वर्मा,करण नायक सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







