Home Breaking स्वामी आत्मानंद स्कूल रायखेड़ा में ‘बाल कैबिनेट’ का गठन, अनमोल वर्मा बने...

स्वामी आत्मानंद स्कूल रायखेड़ा में ‘बाल कैबिनेट’ का गठन, अनमोल वर्मा बने शाला नायक और हीना बनीं छात्रा प्रतिनिधि

2
0



तिल्दा नेवरा : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, रायखेड़ा में बाल कैबिनेट का गठन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।बाल कैबिनेट में शाला नायक अनमोल वर्मा, छात्रा प्रतिनिधि हीना वर्मा, उप शाला नायक महेन्द्र ध्रुव तथा उप छात्रा प्रतिनिधि याशिका वर्मा ,अनुशासन मंत्री के रूप में भावना सिंह चौहान, अंशुल तिवारी, राहुल वर्मा, नागलक्ष्मी टंडन एवं आकृति वर्मा, खेल सचिव हर्ष वर्मा, टिकालक्ष्मी साहू, प्रिंस कुमार गेंद्रे एवं आदित्य भारती, सांस्कृतिक मंत्री कल्पना साहू, शिवांगी ध्रुव, मुक्ता वर्मा एवं परिधि वर्मा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण मंत्री ईशु टंडन, पूजा साहू, हरीश कुमार यादव, आदर्श वर्मा, सौम्या ध्रुव एवं भूमित वर्मा, तथा प्रार्थना प्रभारी आयुष वर्मा, छवि वर्मा, किंजल टंडन एवं पूर्वी सिंह चौहान को दायित्व सौंपे गए।इस अवसर पर प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव का महत्व बताते हुए उन्हें विद्यालय एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल कैबिनेट विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग, अनुशासन तथा उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर शाला विकास समिति से पेमेंद्र वर्मा , मारुति नंदन वर्मा , जनक राम वर्मा की गरिमाई उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा, श्री गजेंद्र कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक श्री तुलसीराम साहू, शाला प्रभारी नितिन अग्रवाल, निर्मला यदुवंशी , आस्था शुक्ला, तनु अग्रवाल, प्रतिभा चंद्रवंशी, श्रद्धा हेड़ाऊ, शिखा लाल, रवीना देवांगन ,प्रखर दिक्षित ,अभिनेश्वर सिंह, ऐश्वर्या वर्मा ,अंजलि मीरानी प्रेक्षा साहू, मयंक वर्मा आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here