छत्तीसगढ़ राज्य अनु. जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का कल मनाया जाएगा जन्मदिन, खरोरा में भव्य आयोजन
रायपुर छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष मा. श्री वेदराम मनहरे जी का कल, 15 जुलाई 2026 को जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर एक भव्य जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल बुधवार को दोपहर 12 बजे से उनके निज निवास, राजीव नगर खरोरा में शुरू होगा। जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर (सोनू) मनहरे ने सभी शुभचिंतकों और आम जनता को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।







