रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाने में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को जाल में फंसाकर लूटने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और मामले को गंभीरता से सुलझाया:दर्ज FIR: गुढ़ियारी थाने में अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत BNS की धारा 308(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज। नेतृत्व: डीसीपी नॉर्थ ज़ोन श्री मयंक गुर्जर के कड़े निर्देश पर जांच शुरू हुई। डिजिटल सबूत: पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और UPI डिटेल्स खंगाले। गिरफ्तारी: पुख्ता सबूत मिलते ही दोनों आरोपी महिलाओं को दबोच लिया गया। जब्ती: महिलाओं के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद।वर्तमान स्थिति: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।घटना का पूरा विवरणसाजिश: परिचित महिला ने प्रार्थी को अपने घर बुलाया।नशीला पदार्थ: वहां दूसरी महिला के साथ मिलकर पीड़ित को शराब में नशा दिया।अश्लील वीडियो: बेहोशी की हालत में पीड़ित की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए।ब्लैकमेलिंग: वीडियो परिवार को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।वसूली: डरा-धमकर फोन-पे और UPI के जरिए अलग-अलग किश्तों में कुल ₹2,17,000 ऐंठ लिए.







