रायपुर/तिल्दा: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए आज 1 जुलाई से तिल्दा विकासखंड में एक विशाल वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है। जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान पूरे 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत क्षेत्र की 102 ग्राम पंचायतों में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
तुलसी नेवरा के गोठान से हुआ भव्य शुभारंभ इस महाअभियान का पहला पड़ाव ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा का गोठान बना, जहाँ आज मुख्य अतिथि और दिग्गजों की मौजूदगी में पहला पौधा रोपा गया।
मंच पर जुटे कई बड़े दिग्गज इस ऐतिहासिक शुरुआत के मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि एक साथ मंच पर नज़र आए राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला (शैल साहू) जनपद उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा तुलसी नेवरा सरपंच गुलाब आडील एवं उप सरपंच मनीष वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्षगण मनोज निषाद, नरसिंग वर्मा, रश्मि वर्मा खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी भाजपा नेता दीपक शर्मा समेत कई जनपद सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण।
सिर्फ पौधा लगाना नहीं, जिंदा रखना भी हमारी ज़िम्मेदारी” – लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे की इस अनूठी पहल की जमकर तारीफ की। सांसद ने जनता से अपील करते हुए कहा, “पेड़ लगाना जितना ज़रूरी है, उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरी उसकी देखरेख करना है। खासकर गर्मी के दिनों में इन पौधों को पानी देना हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।”वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने भी इस मुहिम को पर्यावरण के लिए संजीवनी बताया और पौधों के संरक्षण पर ज़ोर दिया।
जनपद अध्यक्ष ने जताया आभार जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे ने तुलसी नेवरा के गोठान में उमड़े जनसैलाब और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का धन्यवाद किया, जिन्होंने व्यस्त शेड्यूल के बाद भी इस पर्यावरण यज्ञ में शामिल होकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।







