Home Breaking तिल्दा-नेवरा नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति, श्रीमती सुधा चौबे समेत 5...

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति, श्रीमती सुधा चौबे समेत 5 मनोनीत, ब्राह्मण समाज से एकमात्र चेहरा

27
0



तिल्दा-नेवरा: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के लिए नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की घोषणा कर दी है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत पांच गणमान्य नागरिकों को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।मनोनीत एल्डरमैन की सूचीश्रीमती सुधा चौबे आरती गिलहरे पवन अग्रवाल अनिल नायक सुरेश कुमार लखवानी

ब्राह्मण समाज से एकमात्र चेहरा: बधाईयों का तांता बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र से नियुक्त एल्डरमैन में श्रीमती सुधा चौबे एकमात्र ब्राह्मण चेहरा हैं। उनकी इस नियुक्ति पर राजनेताओं और सामाजिक संगठनों में भारी उत्साह है।दिग्गजों ने दी बधाई: पूर्व आईएएस और छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और शैलेश नितिन त्रिवेदी ने फोन पर खुशी जताते हुए बधाई दी।स्थानीय नेताओं का समर्थन: पूर्व पार्षद श्रीमती गीता शर्मा और अजय तिवारी ने विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।

समाज ने मनाया जश्न: ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे, संरक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा, रामौतार पांडे और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अचला शर्मा समेत समाज के दर्जनों सदस्यों ने सुधा चौबे से मुलाकात कर उनका मुंह मीठा कराया।

निष्ठा और ईमानदारी से करूंगी काम” — सुधा चौबे अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए श्रीमती सुधा चौबे ने कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश नेतृत्व और तिल्दा-नेवरा की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा:”मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पालन मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगी। नगरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।”

पूर्व अनुभव से मिलेगी विकास को गति श्रीमती सुधा चौबे इससे पहले निर्वाचित पार्षद के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि उनके इस लंबे प्रशासनिक और जनसेवा के अनुभव से नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here