रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का आज जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। ईश्वर और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की प्रार्थना की जा रही है। मंत्री जी के समर्थक और प्रदेश की जनता सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपनी शुभकामनाएं भेज रही है।






