छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को जन्मदिन की बधाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मान. टंकराम वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रदेश भर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी और वर्तमान उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने भी पोस्टर जारी कर मंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंत्री वर्मा की जन्मदिन के अवसर पर पलक विकास सुखवानी ने दीर्घायु की कामना की।






