Home Chhattisgarh बलौदाबाजार में अपोलो प्लांट विस्तार का भारी विरोध, 15 जून की जनसुनवाई...

बलौदाबाजार में अपोलो प्लांट विस्तार का भारी विरोध, 15 जून की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

6
0



बलौदाबाजार: जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम केसदा-रिंगनी में स्थित अपोलो प्लांट के प्रस्तावित विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज होता जा रहा है। आगामी 15 जून को होने वाली पर्यावरणीय जनसुनवाई से पहले ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्लांट विस्तार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है।आसपास के गांवों के लोग विस्तार परियोजना का विरोध करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में संचालित प्लांट से निकलने वाली धूल और प्रदूषण के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य, खेती और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग लगने के बाद क्षेत्र में विकास, रोजगार और सुविधाओं को लेकर कई उम्मीदें थीं, लेकिन आज भी कई समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उनका आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा स्थानीय समस्याओं और ग्रामीण हितों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक मौजूदा परेशानियों का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक प्लांट विस्तार का समर्थन नहीं किया जाएगा। 15 जून को होने वाली पर्यावरण जनसुनवाई में ग्रामीण अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए विस्तार परियोजना का विरोध करेंगे।केसदा-रिंगनी सहित आसपास के क्षेत्रों में इस मुद्दे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। ग्रामीणों की नाराजगी और विरोध को देखते हुए जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की नजर भी पूरे मामले पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here