Home Breaking जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण चुनाव में पूरे पैनल की एकतरफा ऐतिहासिक...

जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण चुनाव में पूरे पैनल की एकतरफा ऐतिहासिक जीत, पोषण साहू बने नए उपाध्यक्ष

10
0



तिल्दा नेवरा: जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण 2026 का निर्वाचन ग्राम रीवा, आरंग में संपन्न हुआ। जिसका परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें मतदाताओं ने एकतरफा फैसला सुनाते हुए पूरे पैनल को भारी मतों से विजयी बनाया है। ‘लोकप्रिय, जुझारू, अनुभवी, समाज सेवी और मिलनसार’ उम्मीदवारों के इस पूरे पैनल की जीत से समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। निर्वाचन परिणामों के अनुसार, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है, अध्यक्ष पद पर आरंग लखौली के सरपंच श्री हिरामन साहू जी को 115 मत, उपाध्यक्ष पद पर तिल्दा तहसील के पूर्व अध्यक्ष श्री पोषण लाल साहू जी को 136 मत, महिला उपाध्यक्ष पद पर नवापारा से श्रीमती धनमती साहू जी को 103 मत, संगठन सचिव पद पर धरसीवां कूरा नगर पंचायत पार्षद प्रतिनिधि श्री योगेश कुमार साहू जी को 112 मत,महिला संगठन सचिव पद पर बिरगांव से श्रीमती सरस्वती साहू जी को 107 मत प्राप्त हुए है। इस निर्वाचन में जो मतदाता थे वे जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत तिल्दा, धरसीवां, बिरगांव, अभनपुर, आरंग इन तहसीलों में जितने भी परिक्षेत्र निर्वाचित पदाधिकारी व सचिव करके कुल 243 मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान कराया गया। निर्वाचन के पश्चात प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, अभनपुर के विधायक इंद्र साहू मौके पर पहुंच कर बधाई शुभकामना के साथ आशीर्वाद दिए।तिल्दा तहसील ने एक नया इतिहास रच दिया है। तिल्दा तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष और समाज के बेहद लोकप्रिय, मिलनसार व कर्मठ श्री पोषण लाल साहू ने भारी मतों से जीत हासिल कर जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। यह पहला मौका है जब तिल्दा तहसील से कोई प्रतिनिधित्व सीधे जिला साहू संघ के इतने महत्वपूर्ण शीर्ष पद पर पहुंचा है। इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे तिल्दा क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं, युवाओं और माताओं में अभूतपूर्व हर्षोल्लास का माहौल है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत श्री पोषण लाल साहू जी की जीत की खबर मिलते ही तिल्दा तहसील में जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। तिल्दा आगमन पर क्षेत्रवासियों और समाज के युवाओं ने उनका फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। “यह जीत तिल्दा के हर एक समाज जन के विश्वास की जीत है” स्वागत समारोह से गदगद नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष श्री पोषण लाल साहू ने भावुक होते हुए कहा, “मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता को जिला स्तर पर सेवा का अवसर देने के लिए मैं रायपुर ग्रामीण और विशेषकर अपनी मातृभूमि तिल्दा तहसील के एक-एक स्वजातीय बंधु का हृदय से आभारी हूँ। तिल्दा ने हमेशा मुझे अपनी पलकों पर बिठाया है। जिला संघ में रहकर मैं पूरे रायपुर ग्रामीण के साथ-साथ तिल्दा क्षेत्र के सामाजिक विकास और एकता के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा।”वरिष्ठों और युवाओं ने दी बधाईतिल्दा तहसील के सामाजिक पदाधिकारियों, बुजुर्गों और युवा विंग ने कहा कि पोषण लाल साहू जी ने तहसील अध्यक्ष रहते हुए समाज को जो नई दिशा दी थी, उसी का परिणाम है कि आज उन्हें जिला स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पूरा पैनल विजयी होने पर तिल्दा वासियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री हिरामन साहू सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समाज के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि पोषण साहू जी के जिला उपाध्यक्ष बनने से तिल्दा क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों, शैक्षणिक विकास और युवाओं के उत्थान को एक नई रफ्तार मिलेगी। तिल्दा तहसील के अध्यक्ष मनीराम साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, उपाध्यक्ष गिरेन्द्र साहू, बलदाऊ साहू, युवा अध्यक्ष योगेंद्र साहू, त्रिलोचन साहू, मनोहर साहू, मनोज साहू, ओम प्रकाश साहू, डॉ लक्ष्मण साहू, डॉ भोला साहू, मीरा साहू, गीता साहू, मुकेश साहू, सोनम साहू रामेश्वर साहू योगेश साहू, यशवंत साहू, मीडिया प्रभारी मोनेश साहू, गिरीश साहू,हीरालाल साहू, प्रफुल्ल साहू के अलावा सभी परिक्षेत्र पदाधिकारी मतदातागण के साथ सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here