तिल्दा नेवरा रायपुर: तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के श्याम नगर कॉलोनी में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला भटकती हुई मिली हैं। महिला की मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं। पुलिस ने आम जनता से महिला को पहचानने और उनके परिजनों को ढूंढने में मदद की अपील की है।थाना क्षेत्रांतर्गत एक बुजुर्ग महिला उम्र लगभग 70-75 वर्ष जो कि विगत कुछ समय से श्याम नगर कॉलोनी तिल्दा भटक् कर पहुंच गई है जिनका मानसिक/शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर प्रतीत हो रहा है। उक्त महिला अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ हैं।महिला का हुलिया – दुबली-पतली, सांवला रंग, सफेद बाल, रंगीन साड़ी पहने हुए।यदि कोई व्यक्ति उक्त महिला को पहचानता हो अथवा उनके परिजनों के संबंध में जानकारी हो तो कृपया तत्काल थाना तिल्दा नेवरा में संपर्क कर सूचित करें।संपर्क – थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर ग्रामीण मो 9479191056मो 6263580388






