Home Breaking सास के दाह संस्कार में जुटा था दामाद.. मगरमच्छ आए और घसीटकर...

सास के दाह संस्कार में जुटा था दामाद.. मगरमच्छ आए और घसीटकर ले गए.. नहीं लगा सुराग

4
0



न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के गोंडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नोएडा निवासी दीपक अपनी सास उर्मिला के अंतिम संस्कार के लिए सरयू नदी घाट पर पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह चिता सजाने के लिए घाट किनारे गड्ढा खोद रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खुदाई के बाद दीपक हाथ धोने के लिए नदी के किनारे गए। जैसे ही उन्होंने पानी उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि मगरमच्छ ने युवक का सिर अपने जबड़ों में दबोच लिया और कुछ ही सेकेंड में उसे गहरे पानी की ओर खींच ले गया। घाट पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन मगरमच्छ के खौफ के चलते कोई भी युवक को बचाने के लिए नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दर्दनाक हादसे ने अंतिम संस्कार में शामिल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एक तरफ सास की मौत का मातम था, दूसरी तरफ दामाद को खो देने की घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here