Home Breaking रायपुर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: जिम जा रही युवती से सोने की...

रायपुर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: जिम जा रही युवती से सोने की चेन लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

19
0



रायपुर: राजधानी के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैरन बाजार की रहने वाली कृतिका यदु जब पैदल अपने घर से जिम जा रही थीं, तभी एसबीआई बैंक रीजनल ऑफिस के पास विपरीत दिशा से आए एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। दिनांक 20/05/2026 थाना सिविल लाईन में प्रार्थीया कृतिका यदु निवासी बैरन बाजार रायपुर पैदल अपने घर से जिम जा रही थी उसी दौरान एस बी आई बैंक रीजनल कार्यालय के पास एक लड़का विपरित दिशा से आकर प्रार्थीया के गले में पहने सोने की चैन को स्नैचिंग का प्रयास किया गया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 286/26 धारा 304(2) bns पंजीबद्ध किया गया l आरोपी रेहान साहू पिता अजय साहू निवासी गोलबाजार को गिरफ्तार कर लिया गया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here