Home Breaking रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन नशा तस्कर बैसाखू ध्रुव पर लगा...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन नशा तस्कर बैसाखू ध्रुव पर लगा PIT NDPS एक्ट, भेजा गया जेल

23
0



रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी नॉर्थ ज़ोन के निर्देशन में “सूखे नशे के विरुद्ध अभियान” के अंतर्गत लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आदतन मादक पदार्थ कारोबारी बैसाखू ध्रुव पिता ताराचंद ध्रुव निवासी बीएसयूपी कॉलोनी उरला जिला रायपुर के विरुद्ध सख्त निवारक कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के अंतर्गत डिटेंशन ऑर्डर जारी कराया गया है। उक्त आदेश न्यायालय आयुक्त सह निरुद्धकर्ता अधिकारी, रायपुर संभाग, रायपुर द्वारा विधिवत पारित किया गया है।उल्लेखनीय है कि थाना उरला द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास, मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में उसकी सतत संलिप्तता एवं समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को दृष्टिगत रखते हुए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया था, जिसे पुलिस उपायुक्त नॉर्थ ज़ोन के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों, दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के परीक्षण उपरांत सक्षम प्राधिकारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध डिटेंशन आदेश पारित किया गया। आदेशानुसार आरोपी को तीन माह की अवधि हेतु केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिससे उसकी भविष्य की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।आरोपी के विरुद्ध थाना उरला एवं खमतराई में पूर्व से NDPS एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था। उसके विरुद्ध की गई यह कार्यवाही केवल एक व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं होकर नशा तस्करी के नेटवर्क के विरुद्ध की जा रही व्यापक रणनीति का हिस्सा है।वर्तमान डिटेंशन ऑर्डर का प्रभाव केवल निवारक कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे आरोपी के आर्थिक एवं आपराधिक नेटवर्क की भी प्रभावी जांच संभव होगी। आरोपी के निरुद्ध होने के पश्चात उसके बैंक खातों, आय के स्रोतों, संपत्तियों एवं अवैध अर्जित धन के संबंध में विस्तृत वित्तीय जांच करना अधिक प्रभावी होगा, जिससे अवैध आर्थिक गतिविधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जा सकेगी।इस प्रकार की समन्वित कार्यवाही यह स्पष्ट संदेश देती है कि रायपुर पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध केवल सतही स्तर पर नहीं, बल्कि इसके संपूर्ण नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला एवं आर्थिक ढांचे को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here