Home Breaking तिल्दा-नेवरा में Ni3 network.com खबर का असर’, ढहाए गए 3 अवैध निर्माण!...

तिल्दा-नेवरा में Ni3 network.com खबर का असर’, ढहाए गए 3 अवैध निर्माण! शासन-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन पर बन रही 3 दुकानों को तोड़ दिया है।

13
0



तिल्दा-नेवरा : में बड़ा एक्शन, ‘Ni3 network.com खबर का असर’ से ढहाए गए 3 अवैध निर्माण!


तिल्दा-नेवरा: शासन-प्रशासन ने आज एक बड़ी और कड़क कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन पर बन रही 3 अवैध दुकानों को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया है। लगातार उठ रहे सवालों और मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन ने यह त्वरित एक्शन लिया है। हाई स्कूल नेवरा से कॉलेज मार्ग के बीच सरकारी जमीन पर बन रही 3 दुकानों को तोड़ा गया. चर्चा थी कि बड़े राजनीतिक और मंत्री स्तर के संरक्षण का धौंस दिखाकर नियमों को ताक पर रखा जा रहा था। स्थानीय नागरिक और विपक्ष लगातार विकास कार्यों की अनदेखी और जमीन सौदेबाजी के खिलाफ मुखर थे।

‘रसूख’ पर भारी पड़ा कानून का डंडा
शहर में लगातार यह सुगबुगाहट थी कि बिना किसी अनुमति और राजस्व विभाग की मंजूरी के यह निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा था। लेकिन जैसे ही यह मामला तूल पकड़ा और Ni3 network.con खबर का बड़ा असर हुआ, Ni3 network.com ने गत दिनों पहले एक खबर प्रकाशित किया जिसमें अवैध निर्माण की पूरी जानकारी लुल्लखित किया गया था जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना किसी दबाव के मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चला दिया।

जनता की जीत, विपक्ष के हमलावर रुख को मिला बल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तिल्दा-नेवरा विकास के मामलों में पिछड़ रहा था और वहाँ केवल अवैध कब्जों की राजनीति हावी थी। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले भू-माफियाओं और उनके कथित आकाओं को करारा झटका लगा है।

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका में बड़ा भूमि घोटाला? शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण के आरोपों से मचा हड़कंप, अध्यक्ष पति पर उठी उंगली!

https://ni3network.com/2026/05/18/a-major-land-scam-has-erupted-in-the-tilda-nevara-municipality-allegations-of-illegal-construction-on-government-land-have-sparked-a-furor-with-the-chairpersons-husband-being-singled-out/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here