संवाददाता महेश वाधवानी रायपुर: आईपीएल सट्टा कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा तिल्दा से दुबई तक फैला आशीष और रितिक आहूजा का सिंडिकेट, सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर से जुड़े तार! आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का बढ़ता चलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग तेजी से इस जाल में फंसता नजर आ रहा है। अब आईपीएल सट्टा के बढ़ते प्रचलन से हजारों परिवारों के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं।
मास्टरमाइंड का खुलासा: तिल्दा के आशीष आहूजा और रितिक आहूजा ऑनलाइन सट्टे के नए मास्टरमाइंड बनकर उभरे हैं।प्रमुख बेटिंग साइट्स: यह सिंडिकेट ‘Classic 777 JMD Bet’ और ‘Grand777 Exchange’ जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स की आईडी और पैनल बांट रहा था।
व्हाट्सएप से संचालन: ग्राहकों और सटोरियों को जोड़ने के लिए सीक्रेट व्हाट्सएप ग्रुप्स का इस्तेमाल किया जा रहा था।अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क: इस आईपीएल सट्टा कारोबार का जाल तिल्दा से रायपुर, मुंबई, कोलकाता और सीधे दुबई तक फैला हुआ है।
सौरभ चंद्राकर कनेक्शन: गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों के तार सीधे महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जुड़े हुए हैं।








