Home Breaking रायपुर में आईपीएल का रोमांच; कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और ओ.पी....

रायपुर में आईपीएल का रोमांच; कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और ओ.पी. चौधरी ने उठाया मैच का लुत्फ, कोहली की आतिशी बल्लेबाजी से आरसीबी की ऐतिहासिक जीत

12
0



संवाददाता महेश वाधवानी रायपुर: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज की है। इस हाई-वोल्टेज मैच का आनंद लेने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी और कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी जी विशेष रूप से स्टेडियम पहुंचे।कोहली के स्ट्रोक्स ने जीता दिल, दर्शकों में भारी उत्साहमैच के दौरान क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन स्ट्रोक्स ने स्टेडियम में मौजूद हजारों खेल प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अनुभव और शानदार शॉट्स की बदौलत मैच बेहद यादगार बन गया। पूरे मैदान में दर्शकों का उत्साह चरम पर था।छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मिल रही नई पहचानइस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम को इस शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रायपुर में इस तरह के बड़े आयोजनों से प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति बड़ी प्रेरणा मिल रही है और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को एक नई वैश्विक पहचान मिल रही है। इस दौरान मंत्रियों के साथ भारी संख्या में खेलप्रेमी और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here