फर्जी दूल्हा : दुल्हन ने किया फेरो से इंकार.. विवाह समारोह में हुई जंग, दोस्तों सहित दूल्हा हवालात में
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के जिला हरदोई के शाहाबाद में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हा बदल जाने का आरोप लगाते हुए विवाह से इंकार किया तो विवाह का मंडप जंग का मैदान बन गया। बाराती व घराती भिड़ गए। पुलिस पहुंची.. दूल्हे सहित 10 लोगो पर धोखा देने, मारपीट व अन्य संगीन धाराओं में FIR हुई। युवती प्रिया वाजपेई की मुलाक़ात इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के राहुल मिश्रा से हुई थी। राहुल ने खुद को आर्मी में तैनात बताया था। बात आगे बढ़ी.. मुलाक़ात के बाद शादी की बात बन गई।कहानी में ट्विस्ट तब आया जब दूल्हे राहुल की जगह देवेंद्र परमार मय बारत आया। दुल्हन ने नए युवक को देखा.. तो शादी से इंकार कर दिया। बात मारपीट तक जा पहुंची। अब दूल्हा देवेंद्र परमार व उसके दोस्त- बाराती मंगलदीन, राम अवतार,मुकेश, मुलायम यादव, मौहम्मद शरीफ अरेस्ट है।सुलगता सवाल यह है.. वोह कौन व्यक्ति था जो दुल्हन से मुलाकात करने आता रहा। नए युवक को शादी की डेट व युवती का मोबाइल नंबर कैसे मिला? असली दूल्हा राहुल कहा है?? इन सब सवालों का जवाब पुलिस ढूंढ रहीं है।







