Home Breaking तिल्दा-नेवरा पुलिस की मानवीय पहल, विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को जिला बेमेतरा के...

तिल्दा-नेवरा पुलिस की मानवीय पहल, विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को जिला बेमेतरा के ग्राम कारेसरा पहुंचाकर परिजनों से मिलाया, उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिखाई संवेदनशीलता

18
0



तिल्दा-नेवरा: तिल्दा-नेवरा पुलिस ने मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए भटक रही एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की तत्परता, धैर्य और सूझबूझ के चलते महिला को जिला बेमेतरा स्थित ग्राम कारेसरा पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है तथा आम नागरिक तिल्दा-नेवरा पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के भटकते हुए घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और अपने घर तथा परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विकास देशमुख ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया।उप निरीक्षक विकास देशमुख के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने महिला से लगातार संवाद स्थापित कर उसकी पहचान और परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और लगातार प्रयासों के बाद महिला का संबंध जिला बेमेतरा के ग्राम कारेसरा से होना पता चला। इसके बाद पुलिस टीम महिला को सुरक्षित वाहन से लेकर ग्राम कारेसरा पहुंची और परिजनों की पहचान कर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया।महिला के लंबे समय से लापता होने के कारण परिजन बेहद परेशान और चिंतित थे। महिला को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने तिल्दा-नेवरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस संवेदनशील कार्यवाही की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक विकास देशमुख की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार मेहनत करते हुए महिला को उसके परिवार तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। कार्यवाही में पुलिस स्टाफ कुलदीपक वर्मा, जितेंद्र सोनी, महिला आरक्षक प्रज्ञा, एसआई अरुण भोई, फागूराम मनहरे, मुकेश नायक तथा प्रधान आरक्षक घनाराम बाघमारा की विशेष भूमिका रही।तिल्दा-नेवरा पुलिस की इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here