सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी पांसे का सम्मान
तिल्दा नेवरा : में स्थित आरआरबी नेवरा क्रमांक एक एवं प्राथमिक शाला तिल्दा बांसटाल के शिक्षकों और छात्रों ने प्रधान अध्यापक भागीरथी पांसे के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पांसे सर ने ‘आओ खुशियां बांटे’ के तहत नेवता भोज का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथि और शिक्षक समुदाय के लोग उपस्थित थे।इस समारोह में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, किरण बाला छाबड़िया, शिक्षा विभाग के बीआरसी देवेंद्र ठाकुर, बीईओ बीआर दास, संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, समन्वयक, पांशे सर के परिवारजन और मित्रगण उपस्थित थे।पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल पुस्तकीय ज्ञान देते हैं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं, जिससे आदर्श नागरिक बनते हैं। पांसे सर के सेवानीवृत्ति और जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया, और उनके समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।







