तिल्दा नेवरा: तिल्दा के जेबी पब्लिक स्कूल के द्वारा फीस वृद्धि एवं एक ही दुकान से छात्र छात्राओं को किताबें खरीदने दबाव का मामला सामने आया है।जहां पर कई पालकों ने इसकी शिकायत दर्ज की थी इस मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरपी दास ने बताया कि शिकायत के बाद 3 सदस्यों की एक जांच समिति गठित की गई है और जांच समिति के प्रतिवेदन के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। बीईओ आर पी दास ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर निजी स्कूलों द्वारा मनमानी की जा रही है तो यह बिल्कुल गलत है। एक ही दुकान से किताबें खरीदने किसी को भी दबाव नहीं दिया जा सकता अगर इस तरह के कृत्य स्कूल संचालक कर रहे है तो जांच प्रतिवेदन के बाद इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर इस तरह की शिकायतें सही पाई गई तो कार्यवाही जरूर की जाएगी। साथ ही जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।






