Home Breaking अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

19
0



तिल्दा नेवरा: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ताराशिव हर्षदीप पेट्रोल पम्प के बाजू में ताराशिव का पूरन लाल वर्मा अपने मोपेड वाहन एक्टीवा में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी पूरन लाल वर्मा को 48 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व बिक्री रकम 600/रू तथा वाहन मोपेड एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.टी. 8864 को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया। इसी तरह आरोपी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल निवासी ग्राम छपोरा को वाहन मोपेड एक्टीवा 6जी क्रमांक सीजी 04 क्यू.जे. 9397 में अवैध शराब बिक्री हेतु ले जाने की मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब तथा वाहन मोपेड एक्टीवा को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।

नाम पता आरोपी – 01- पूरन लाल वर्मा पिता स्व0 नरेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 30 साल पता – ग्राम ताराशिव, थाना तिल्दा नेवरा 02- गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल चतुर्वेदी पिता रामाधार चतुर्वेदी उम्र 30 साल पता – ग्राम छपोरा, थाना तिल्दा नेवरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here